राजनांदगांव विजन कंप्यूटर एजुकेशन संस्थान में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व…

00 सरस्वती पूजा को लेकर विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
00 मौखिक प्रश्न उत्तर का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई रुचि।

राजनांदगांव। बंसत पंचमी का पर्व बुधवार को विजन कंप्यूटर एजुकेशन संस्थान ठेलकाडीह में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्या की देवी मां सरस्वती की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर सरस्वती वंदना किया गया। इस मौके पर विजन कंप्यूटर एजुकेशन संस्थान के विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया।


संस्थान के संचालक लोकेश रजक ने बताया कि बसंत पंचमी को हिंदू पंचांग के अनुसार सबसे शुभ दिन माना गया है। पंचांग के अनुसार चार ऋतु में सबसे श्रेष्ठ ऋतु बसंत ऋतु को माना गया है। उन्होंने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों के लिए मौखिक प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे सही जवाब पर संस्थान द्वारा विशेष उपहार दिया गया।

संस्थान की भूमिका देवांगन मैडम ने कहा कि मान्यता है कि इस दिन विद्या आरंभ करने से ज्ञान में वृद्धि होती है। बसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है और दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त के संपन्ना किया जा सकता है।


इस अवसर पर संस्थान संचालक लोकेश रजक, भूमिका देवांगन मैडम, सोनू मुगल सर, प्रियंका देवदास मैडम, मेनका साहू मैडम, नीरा मैडम, अजमा मैडम, प्रीति देवांगन मैडम, रूखमणी मैडम, मोनिका मैडम पंकज वर्मा, आनंद यादाव, पूरन सिन्हा, रितेश वर्मा, हरीश साहू, मोहित चहेडवी, लक्ष्मी वर्मा, काजल वर्मा, अजय वर्मा, मानसी वर्मा, पायल , अमन वर्मा, देवी वर्मा सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।