back to top

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 25 जनवरी से 21 फरवरी 2024 तक वार्डो में शिविर…

साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 25 जनवरी से 21 फरवरी 2024 तक प्रातः 11ः30 से 4 बजे तक
वार्डो में शिविर,

Advertisements

19 फरवरी को वार्ड नं. 27,28,29 व 30 में, 20 फरवरी को वार्ड नं. 31,32,35 व 36 मंे एवं
21 फरवरी को वार्ड 33 व 34 में शिविर

राजनांदगांव 16 फरवरी। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह दिसम्बर 2023 का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 25 जनवरी 2024 से 21 फरवरी 2024 तक प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 19 फरवरी को सुभाष वार्ड नं. 27 व तिलक वार्ड नं. 28 के लिये कन्या प्राथमिक शाला भरकापारा में,

विवेकानद वार्ड नं. 29 के लिये सामुदायिक भवन मठपारा में व कैलाश वार्ड नं. 30 के लिये पार्षद कार्यालय कैलाश नगर में, 20 फरवरी को जनता कालोनी वार्ड नं. 31, संजय वार्ड नं. 32, लखोली वार्ड नं. 35 व सेठीनगर वार्ड नं. 36 के लिये मंगल भवन लखोली दुर्गा चौक में एवं 21 फरवरी को लखोली वार्ड नं. 33 के लिये कबीर भवन बैगापारा लखोली में व कन्हारपुरी वार्ड ं. 34 के लिये शंकर भवन कन्हारपुरी में शिविर का आयोजन किया गया है।


निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11: 30 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित होकर माह दिसम्बर 2023 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page