राजनांदगांव : गाताटोला और पेंडरवानी सिंचाई जलाशय को मछली पालन के लिए पट्टे पर देने 7 मार्च तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 20 फरवरी 2024।  जनपद पंचायत डोंगरगांव के अंतर्गत गाताटोला और पेंडरवानी सिंचाई जलाशय को मछली पालन के लिए 10 वर्षीय पट्टा प्रदान करने 7 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

 जो समिति या समूह लीज में प्राप्त करना चाहते हैं वे जनपद पंचायत कार्यालय डोंगरगांव से नियम व शर्तों की जानकारी ले सकते हैं। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्र पर विचान नहीं किया जायेगा।