
1 मार्च को वार्ड नं. 1, 2 व 4 में, 2 मार्च को वार्ड नं. 3,8 व 11 में एवं 4 मार्च को
वार्ड नं. 5,6 व 10 मेे शिविर

राजनांदगांव 29 फरवरी। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह जनवरी का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 1 मार्च 2024 से 23 मार्च 2024 तक प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 1 मार्च को बजरंगपुर वार्ड नं. 01 के लिये साहू धर्मशाला बजरंगपुर नवागांव में, महात्मा बुद्ध वार्ड नं. 2 के लिये लोधी भवन में व पदुमलाल पुनालाल बक्शी वार्ड नं. 4 के लिये पंचातय भवन नया ढाबा तथा पुराना ढाबा स्कूल के पास मंच में, 2 मार्च को मोतीपुर वार्ड नं. 3 व राम नगर वार्ड नं. 8 के लिये मोतीपुर स्कूल सामुदायिक भवन में एवं राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 11 के लिये ओव्हर ब्रिज के नीचे आंगनबाड़ी में तथा 4 मार्च को चिखली वार्ड नं. 5 के लिये शीतला मंदिर चिखली में, शासकीय मुद्रणालय वार्ड नं. 6 के लिये चिखली स्कूल में व महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड नं. 10 के लिये शिव मंदिर शांतिनगर में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।
निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित होकर माह जनवरी 2024 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।









































