back to top

राजनांदगांव : सीआरसी में अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस का आयोजन…

राजनांदगांव 01 मार्च 2024। सीआरसी राजनांदगांव में अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में एलिम्को के माध्यम से उपस्थित सभी लाभार्थियों को व्हीलचेयर वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने फुटबॉल मैच खेला और सीआरसी से सीएमओ कार्यालय तक व्हीलचेयर दौड़ का आयोजन किया गया। 

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समन्वय सुश्री चुनमुन मोहंती (प्रोस्थेटिस्ट और ऑर्थोटिस्ट) द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीआरसी के सभी अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं पालकगण उपस्थित थे।