मोहला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल जिले के प्रवास पर…

– विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Advertisements

– 41 करोड़ 83 लाख 23 हजार रूपए के 66 कार्यों का भूमिपूजन एवं 4 करोड़ 99 लाख 89 हजार रूपए की 49 कार्यों का करेंगे लोकार्पण

मोहला 13 मार्च 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 14 मार्च को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के दशहरा मैदान मोहला में आयोजित विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय 46 करोड़ 83 लाख 12 हजार रूपए के 115 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। 

कार्यक्रम में 41 करोड़ 83 लाख 23 हजार रूपए के 66 कार्यों का भूमिपूजन एवं 4 करोड़ 99 लाख 89 हजार रूपए के 49 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। 
जिसके तहत सीजीएमएससी विभाग अंतर्गत 3 करोड़ 43 लाख 68 हजार रूपए के 17 कार्य, पंचायत विभाग मोहला अंतर्गत 16 लाख रूपए के 4 कार्य, पंचायत विभाग अम्बागढ़ चौकी अंतर्गत 1 करोड़ 40 लाख 21 हजार रूपए के 28 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। 

इसी तरह छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अंतर्गत 2 करोड़ 73 लाख 20 हजार रूपए के 2 कार्य, शिक्षा विभाग अंतर्गत 3 करोड़ 20 लाख रूपए के 3 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 35 करोड़ 40 हजार रूपए के 50 कार्य, पंचायत विभाग मानपुर अंतर्गत 55 लाख रूपए के 6 कार्य, पंचायत विभाग अम्बागढ़ चौकी अंतर्गत 20 लाख 33 हजार रूपए के 5 कार्य एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मानपुर अंतर्गत 14 लाख 30 हजार रूपए के 1 कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा।