ठेलकाडीह ब्रेकिंग: क्रेन की चपेट में आई महिला हालत गंभीर…

ठेलकाडीह/खैरागढ़। राजनांदगांव जिला मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर ग्राम ठेलकाडीह में आज दोपहर 3 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जिसमे एक महिला को राजनांदगांव की ओर से आ रही क्रेन गाड़ी ने अपनी चपेट मे ले लिया जिससे महिला बहुत बुरी तरह घायल हो गई है।

Advertisements


मिली जानकारी अनुसार ठेलकाडीह के मुख्य चौक में स्थित गन्ने रस की दुकान से महिला निकलकर सड़क की ओर आ रही थी इसी बीच सड़क में क्रेन गाड़ी के संपर्क में आगई जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ठेलकाडीह पुलिस द्वारा महिला को खैरागढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार महिला ग्राम चवेली की निवासी बताया जा रहा है।