
राजनांदगांव लोकसभा के समस्त जिला, विधानसभा एवं ब्लॉक अध्यक्ष की बैठक कर कार्य योजना पूर्ण की गई
राजनांदगांव – राजनांदगांव लोकसभा चुनाव हेतु युवा कांग्रेस की भूमिका एवं कार्ययोजना तय करते हुए युवा कांग्रेस द्वारा लोकसभा स्तरीय जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी की बैठक की हुई
बैठक पूर्व मुख्यमंत्री राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, एआईसीसी राष्ट्रीय संयोजक आयुष पांडे जी के विशेष उपस्थित में , छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, राजनांदगांव लोकसभा प्रभारी बिंदिया बनर्जी के नेतृत्व में सम्पन हुई
बैठक के दौरान समस्त जिला अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष को बूथ अनुसार जिम्मेदारी देकर कांग्रेस सांसद प्रत्याशी भूपेश बघेल एवं कांग्रेस के न्याय योजना का डोर टू डोर प्रचार प्रसार करने की जिम्मेदारी दी गई

अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा इस लोकसभा में पांच न्याय योजना पर महत्वपूर्ण रूप से जोर दिया जा रहा है
युवा न्याय, नारी न्याय ,श्रमिक न्याय,हिस्सेदारी न्याय एवं किसान न्याय यह पांचो न्याय योजना को जन-जन तक पहुंचाने की युवा कांग्रेस युद्ध स्तर पर तैयारी कर चूकी है
बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा जी द्वारा युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया एवं लिखित में जिम्मेदारी प्रदान कर कार्य ततकाल प्रभाव से शुरू करने आदेशित किया गया
बैठक में राजनांदगांव लोकसभा के 8 विधानसभा कवर्धा,पंडरिया,खैरागढ़ राजनांदगांव,डोंगरगढ़ डोंगरगांव,खुज्जी,मानपुर मोहला के सभी ब्लॉक अध्यक्ष को पूरी कार्य योजना की जानकारी प्रदान करते हुए कांग्रेस पार्टी का अधिक से अधिक प्रचार कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को प्रचंड मतों से विजय बनाने का संकल्प प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के द्वारा दिलवाया गया, इस दौरान युवाओं को प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी निखिल द्विवेदी एवं कवर्धा के युवा तुर्क आनंद सिंह जी के द्वारा विशेष रूप से मार्गदर्शन प्रदान किया गया
बैठक के दौरान मुख्यरूप से युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सोनू शर्मा, चेतन भानुशाली, मानव देशमुख,प्रीति वैष्णव,कवर्धा जिला अध्यक्ष चंद्रभान कोसले,खैरागढ़ जिला अध्यक्ष गुलशन तिवारी, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष गुरबेज मखीजा, राजनंदगांव ग्रामीण जिला अध्यक्ष संदीप सिंह, मानपुर मोहला जिला अध्यक्ष मनीष निर्मल,पंडरिया विधानसभा अध्यक्ष तेजस्वी चंद्रवंशी,कवर्धा विधानसभा अध्यक्ष वाल्मीकि वर्मा, डोंगरगांव विधानसभा अध्यक्ष कमलेश साहू, डोंगरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष सौरब वैष्णव,
खुज्जी विधानसभा अध्यक्ष विनोद मंडलोई, मानपुर विधानसभा अध्यक्ष नितिन नन्हारे,अजय राजपूत के साथ प्रदेश सचिव एवं प्रभारीगण में पवन तिवारी,प्रांजल तिवारी अपराजित तिवारी, प्रिया खत्री अनूप वर्मा, कुबेर वैष्णव, प्रदेश संयोजक ऐजाज खान, महेश सेन, अनन्या शुक्ला,विधानसभा संयोजक अश्वनी वर्मा, प्रशांत बैस, गौकर्ण वर्मा, नाफ़िज़ खान, एनएसयूआई अध्यक्ष अमर झा,
उज्ज्वल निर्मलकर के साथ सभी 35 ब्लॉक के अध्यक्ष एवं अन्य विधानसभा संयोजक, विधानसभा एवं जिला युवा कॉग्रेस पदाधिकारी की उपस्थिति रही, बैठक अनुराग विला फरहद में संपन्न हुई उक्त जानकारी राजनांदगांव लोकसभा समन्वयक एवं प्रदेश महासचिव मानव देशमुख द्वारा प्रदान की गई









































