back to top

राजनांदगांव : समोसे के विवाद मे गई नाबालिक की जान, 48 घंटे के भीतर पुलिस ने गुत्थी को सुलझाया…

Demo photo



राजनांदगांव – श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के निर्देशन एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सोमनी श्री कृष्णा पाटले के नेतृत्व में थाना सोमनी के अंतर्गत ग्राम मौहाभाटा और मुड़ीपार रेलवे ट्रैक के मध्य एक युवक की लाश मिली जिसे थाना सोमनी के मर्ग क्रमांक 20/24 कायम कर जांच मे लिया गया अज्ञात युवक की पतासाजी हेतु सोमनी थाना निरीक्षक कृष्णा पाटले द्वारा टीम को लगाया गया

प्रारंभिक जांच मे अज्ञात युवक की ट्रेन से गिरकर ही मौत होना प्रतीत हो रहा था किन्तु पता साजी के दौरान मृतक कि पहचान समीर महानंद पिता वरुण महानंद उम्र 14 वर्ष निवासी गोपाल नगर थाना गुडियारी रायपुर के रूप मे हुई जांच के दौरान तथ्य सामने आया कि समीर की मौत ट्रेन से गिरने की वजह से नही बल्कि उसके ही साथी नाबालिग बालक उम्र 14 वर्ष निवासी रायपुर के ट्रेन मे समोसे को लेकर विवाद होने के कारण ट्रेन से ढकेल देने के कारण हुई है जिस पर थाना सोमनी मे अपराध क्रमां 95/24 धारा 302 भादावि के तहत मामला दर्ज हुआ

और विधि से संघर्षरत बालक उम्र 14 वर्ष निवासी गोपाल नगर रायपुर को गोपालनगर रायपुर को पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म करना स्वीकार किया जिसे विधिवत बाल किशोर न्याय मे पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह राज. भेजा गया इस कारवाही मे निरीक्षक कृष्णा पाटले, उपनि जलालुदीन खान, आर. शहबाज सिद्दीकी, विकास, मनोज ठाकुर, विनोद महिलंगे की महत्वपूर्ण भूमिका रही!!

Advertisements

You cannot copy content of this page