राजनांदगांव : कलेक्टर संजय अग्रवाल मतदान केन्द्रों में पहुंचकर मतदान कार्य का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल लोकसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मतदान केन्द्रों में पहुंचकर मतदान कार्य का निरीक्षण करते रहे और मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने, सुगम मतदान सुनिश्चित करने, मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने तथा निर्वाचन को उत्सव के रूप में मनाने के उद्देश्य से जिले में आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए थे। संगवारी मतदान केन्द्रों में महिला मतदान दलों द्वारा मतदान कराया गया। इसी तरह दिव्यांग मतदान केन्द्रों में दिव्यांग अधिकारी-कर्मचारी द्वारा मतदान कराया गया।

वहीं युवा मतदान केन्द्रों में मतदान दल में 35 वर्ष तक के अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई थी। मतदान केन्द्रों में मतदान गतिविधियों की निगरानी करने के लिए 430 मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग की गई। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सहायता के लिए सहायता केन्द्र बनाए गए थे।