back to top

राजनांदगांव : स्ट्रांग रूम किया गया सील ,4 जून को होगी मतगणना…

लोकसभा निर्वाचन 2024

स्ट्रांग रूम किया गया सील

  • स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात

– 4 जून को होगी मतगणना

राजनांदगांव 27 अप्रैल 2024। जिले में मतदान के पश्चात सभी मतपेटियों के आने के बाद सामान्य प्रेक्षक श्री शशि रंजन, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल एवं राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कॉर्पोरेशन बसंतपुर कैम्पस राजनांदगांव के स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को सील कर दिया गया है। 

स्ट्रांग रूम में विधानसभावार ईवीएम एवं वीवीपैट रखी गई हैं। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात हैं। स्ट्रांग रूम को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। जिसके लिए मॉनिटरिंग कक्ष भी बनाया गया है। जिले में मतदान संपन्न हो गया है एवं मतगणना मंगलवार 4 जून 2024 को छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कॉर्पोरेशन बसंतपुर कैम्पस राजनांदगांव में होगी। 

गुरूवार 6 जून 2024 के पूर्व निर्वाचन संपन्न होगा। प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। जिसके लिए मॉनिटरिंग कक्ष बनाया गया है। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कॉपोरेशन बसंतपुर राजनांदगांव में मतगणना स्थल और सीसीटीवी मॉनिटरिंग कक्ष का निरीक्षण किया। 

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजनांदगांव श्री अतुल विश्वकर्मा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी डोंगरगढ़ श्री उमेश पटेल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी डोंगरगांव श्री मनोज मरकाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
Advertisements

You cannot copy content of this page