
बहन को डांटना पड़ा भारी, छोटी बहन ने मामूली विवाद पर कर दी बडे भाई की हत्या
छुईखदान थाना अंतर्गत ग्राम अमलीडीह कला का मामला
पुलिस ने आरोपी छोटी बहन को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय मे प्रस्तुत किया ।
छुईखदान पुलिस को ग्रामीणो,के जरिये से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम।अमलीडीहकला मे एक व्यक्ति का हत्या कर दिया गया है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर मामले के गंभीरता को देखते हुये तत्काल पुलिस टीम घटना स्थल ग्राम अमलीडीहकला पहुंचे जहां देवप्रसाद पता लेखराम वर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी अमलीडीहकला का शव उसके मकान के कमरा अंदर रखे खाट मे मृत अवस्था मे खून से लथपथ मिला मृतक के गले एवं गर्दन के पीछे भाग मे किसी धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या करना परिलक्षित होने से मौके पर ही प्रार्थी लेखराम वर्मा की रिपोर्ट पर देहाती मर्ग एवं देहाती नालसी 0/24 असल अपराध क्रमांक 150/2024 धारा 302 भा0द0सं0 का अपराध कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही कर पीएम कराया गया।
मामले के गंभीरता को देखते हुये थाना छुईखदान एवं साइबर सेल का संयुक्त विवेचना टीम तैयार किया गया एवं एफएसल यूनिट प्रभारी डॉ. मोहन पटेल के टीम द्वारा प्रकरण के हर पहलुओ का बारीकी से विशलेषण कर प्रकरण मे प्राप्त साक्ष्य के आधार पर मृतक देवप्रसाद वर्मा की छोटी बहन को संदेह के आधार पर संरक्षण मे लेकर विधि संम्मत वैज्ञानिक पद्धति से पूछताछ करने पर मृतक की छोटी बहन ने बताई कि घटना दिनांक 03.05.2024 को सुबह 11.00 बजे के आसपास घर मे अपने भाई के साथ अकेली थी घर के अन्य सदस्य रोजी मजदूरी करने घर से बाहर थे तो भाई देवप्रसाद वर्मा मोबाईल मे लडको से बात करती हो घर का मान सम्मान का ख्याल नही है
कहकर बालिका को डाट डपटकर मारपीट कर आईंदा मोबाईल मे बात करने से मना किया इसी बात से रूष्ट होकर बालिका ने मृतक के सोये हुये अवस्था मे घर के कुल्हाड़ी से मृतक के गले के पास गर्दन के पीछे प्राणघातक चोट पहुंचायी जिससे देवप्रसाद के मौके पर ही मृत्यु हो गयी और घटना को दूसरे रूप देने के नियत से रोज की तरह नहाने चली गई और घटना के समय पहने कपडो मे लगे खून के छिटे को साफ कर वापस घर आई, उसके बाद मोहल्ले मे जाकर देवप्रसाद की हत्या होने की खबर आस पास के लोगो का बताई।
पुलिस ने आरोपी छोटी बहन को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय मे प्रस्तुत किया है ।









































