back to top

राजनांदगांव: चिखली में एक निजी प्लाट में काम करते हुए करेंट लगने से युवक की मौत, महिला हुई घायल…

राजनांदगांव। चिखली खैरागढ़ रोड़ पर स्थित एक निजी प्लाट में काम कर रहे एक युवक का करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई वही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार चिखली चौकी पुलिस क्षेत्र अंतर्गत संजीवनी हॉस्पिटल से महज कुछ दूरी पर एक निजी प्लाट में काम चल रहा था

Advertisements

जिसमे एक युवक लोहे के खंबे को लेकर काम कर रहा था वही हाई वोल्टेज तार ऊपर लगा हुआ था जिसके संपर्क में लोहे का खंबा आगया जिससे युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई युवक का नाम गोलू साहू उम्र 34 वर्ष निवासी शांति नगर का बताया जा रहा है।

इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे तत्काल संजीवनी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मौके पर चिखली पुलिस पहुंची और घटना के जांच के लिए जुट गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page