
लोकसभा निर्वाचन 2024
– जिले में मतगणना के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम की प्रशंसा की
– मतगणना हाल में मोबाईल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित
– राजनांदगांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के समस्त मतदान केन्द्रों के मतदान का परिणाम समेकित करने के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
– मतगणना 4 जून को छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन कृषि उपज मंडी बसंतपुर में
राजनांदगांव 23 मई 2024। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 4 जून 2024 को होने वाले मतगणना के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन कृषि उपज मंडी बसंतपुर राजनांदगांव के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया।


उन्होंने पासधारी अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं मतगणना अभिकर्ताओं के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतगणना कक्ष में कम्प्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट सहित आवश्यक अधोसंरचना उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने पोस्टल बैलेट एवं ईटीबीपीएस के मतों की गणना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आने जाने के लिए प्रवेश मार्ग का भी अवलोकन किया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए उन्हें वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचनाएं प्रदान की जा रही है। ईव्हीएम रनर की अलग पहचान के लिए टीशर्ट प्रदान किया जा रहा है।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री अतुल विश्वकर्मा, डीएसपी सुश्री प्रिया तनुप्रिया ठाकुर, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि श्री सुरेश एच लाल, श्री रूपेश दुबे, श्री अरूण शुक्ला









































