back to top

राजनांदगांव : यातायात पुलिस द्वारा रामदरबार सर्विस रोड पर खड़े 20 ट्रकों पर चालानी कार्यवाही…


राजनांदगांव – दिनांक 24.05.2024 को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री अजय खेस, सउनि कमल किशोर श्रीवास्तव द्वारा सड़क दुर्घटना नियंत्रण हेतु रामदरबार सर्विस रोड पर अव्यवस्थित खड़े 20 ट्रकों पर चालानी कार्यवाही किया गया। एफसीआई संचालकों से यातायात व्यवस्था बनाये रखने एवं रामदरबार सर्विस रोड़ में वाहन खड़ी नही करने के संबंध में मीटिंग लिया गया।

सभी ट्रक चालकों को सर्विस रोड में वाहन नही खड़ी करने हिदायत दिया गया, साथ ही भविष्य में भी रामदरबार सर्विस रोड़ में वाहन खड़ी करने पर लगातार चालानी कार्यवाही किया जायेगा। यातायात पुलिस राजनांदगांव की सभी वाहन चालकों से अपील है कि यातायात नियमों पालन करें। सुरक्षित वाहन चलायें एवं दुर्घटना से बचे।

Advertisements

You cannot copy content of this page