राजनांदगांव : जागेश्वर साहू के मृत्यु के 11 दिन पश्चात कोई कार्रवाई नहीं होने से साहू समाज में आक्रोश…


राजनांदगांव – पायोनियर होमस दवारा पाटनर्स रविशंकर फटनांनी पिता जी.जे फटनांनी निवासी अवंतिविहार रायपुर की कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले चिखली राजनंदगांव निवासी जागेश्वर साहू का 11 केव्ही लाइन के चपेट में आकर बिजली करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गया था, चुकी कार्यरत कंट्रक्शन कंपनी द्वारा 11केव्ही लाइन के नीचे मजदूर जागेश्वर साहू को बिना सुरक्षा मुहैया कराए चालू लाइन के दौरान गढ्ढा खोदकर लोहे के पाइप गढ़ने दिया था जिससे करेंट के चपेट में आ गया ।

मृतक जागेश्वर का एक पुत्र 15 वर्ष और एक 11 वर्ष पुत्री उनकी मृत्यु के बाद अनाथ हो गया है, मृतक मजदूर और गरीब परिवार का है जो कंट्रक्शन के कंपनी के लापरवाही व आवश्यक सुरक्षा नही देने व चालू लाइन में काम कराने की वजह से काल के गाल में समा गया जिसके बाद भी संबधित कंपनी आज तक मृतक के घर मिलने नही पहुँचा व ना किसी प्रकार की कोई सहायता राशि प्रदान की गई है।

घटना की जानकारी के बाद जिला साहू समाज के पदाधिकारी उनके घर पहुंचकर तात्कालिक सहायता राशि सहयोग के तौर पर प्रदान किया तथा इस घटना के लिए दोषी फटननानी ग्रुप के मालिक व कर्मचारियों लोगो के खिलाफ निष्पक्ष जांच व कानूनी कार्यवाही के लिए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक राजनंदगांव को ज्ञापन सौंप कर तत्वरित कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को मुआवजा व न्याय दिलाने की की मांग की किंतु खेद है

कि ज्ञापन सौपने के 11 दिन पश्चात शासन प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं होते देख जिला साहू समाज के पदाधिकारी ने आज जिला साहू सदन में एक आवश्यक बैठक कर शासन प्रशासन द्वारा अपनाये जा रहे ढुल मूल रवैय्या व गंभीरता से नहीं लेने को लेकर चिंता जाहिर किया गया, जिला जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई, बैठक में मृतक जागेश्वर साहू के अनाथ पुत्र पुत्री व परिवार को जब तक उचित न्याय व मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक उस घटना के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु क्रमबद्ध कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है,

और बैठक के दौरान चिखली थाना प्रभारी को फ़ोन कर जांच की गति को पूछा गया लेकिन पुलिस ही आज तक घटना वाली जगह के मालिक का पता नही लगा पाई और इस संबंध में समाज से पूछा गया जिससे समाज को जांच में निष्पक्षता पर संदेह उत्पन्न हुवा जिसे यह भी निर्णय लिया गया है इस घटना की जांच में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने में ढील ढाल राजनैतिक व पायनियर ग्रुप अपनी पहुँच का फायदा उठा जांच को प्रभावित किया गया तो समाज उग्र आंदोलन भी करने के लिए तैयार है,

बैठक में जिला अध्यक्ष भागवत साहू उपाध्यक्ष शैलेंद्र साहू उपाध्यक्ष श्रीमती नीरा साहू, मदन साहू पूर्व महामंत्री अमरनाथ साहू तहसील अध्यक्ष डोंगरगांव हेमंत दास साहू ,मन्थिर साहू तहसील अध्यक्ष घुमका मनोज साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ राजनंदगांव, संगठन सचिव चंदन साहू व महेंद्र साहू हितेंद्र साहू संजय साहू और चंद्रकृत हेमंत साहू कल्पना साहू नूतन साहू पार्वती साहू सहित समाज के गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।