back to top

राजनांदगांव : गुम हुए एंड्राइड मोबाइल फोन 36 नग ढुंढकर प्रार्थियों को किया सुपूर्द…

👉🏿 थाना सिटी कोतवाली राजनांदगाॅव पुलिस की कार्यवाही।

Advertisements

👉🏿 अलग अलग स्थानो से गुम हुए एंड्राइड मोबाइल फोन 36 नग किमती 6.00000 रूपये को ढुंढ कर प्रार्थियों को सुपूर्द किया गया।

👉🏿 प्रार्थीगणों को उनके गुम मोबाईल मिल जाने से थाना सिटी कोतवाली पुलिस राजनांदगांव की प्रशंसा किये।

👉🏿 आगे भी गुम मोबाईल के पतासाजी जारी रहेेगी।

—-00—-

  राजनांदगांव   - पुलिस अधीक्षक महोदय राजनादगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व मे थाना कोतवाली राजनांदगांव पुलिस द्वारा गुम मोबाईल के पतासाजी हेतु चलाये जा रहे 

 अभियान के तहत 36 नग विभिन्न कंपनियों के गुम मोबाईल किमती 600000 रूपये को तलाश कर आज दिनांक 14.06.2024 को प्रार्थीगणों को सुपूर्द किया गया है। प्रार्थियों को उनके गुम मोबाईल मिल जाने से कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से खुश होकर सभी थाना स्टाफ को धन्यवाद दिया गया। आगे भी गुम मोबाईल के पतासाजी जारी रहेेगी।

        उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी कोतवाली सी0सी0टी0एन0एस0 महिला आरक्षक रानू दुबे, सी0सी0टी0एन0एस0 आरक्षक भवानी थनापति एवं आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा की सराहनीय भुमिका रही।
Advertisements

You cannot copy content of this page