
मोहला। जंगल में एकत्र होकर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां जुआ खेलने के पांच आरोपी पकड़े गए। जिनसे नगदी रकम 25 हजार रुपए, ताशपत्ती व दरी बरामद की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चिल्हाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने 19 जुलाई को मुखबीर की सूचना पर ग्राम साल्हे के जंगल से ताश के 52 पत्ती से रुपया-पैसा का दांव लगाकर जुआ खेलते 5 जुआरी आरोपी शंकर निषाद 30 साल साकिन पांडुतोला, पृथ्वीराज वाल्दे 31 साल साकिन चिल्हाटी, हेमंत यादव 23 साल साकिन चिल्हाटी, विजय पटवा 31 साल साकिन चिल्हाटी, करण मानिकपुरी 21 ग्राम चिल्हाटी को पकड़ा गया।
आरोपियों के पास से व फड़ से नगदी रकम 25 हजार रुपए, 2 गड्डी ताश की 52 पत्ती और एक दरी को पुलिस ने जब्त किया। आरोपियों का कृत्य धारा 3 (2) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत पाए जाने पर पृथक से थाना चिल्हाटी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।









































