back to top

राजनांदगांव : कलेक्टोरेट में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित…

राजनांदगांव 24 जुलाई 2024। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार मानसून सत्र 2024 में प्राकृतिक आपदा, बाढ़, अतिवृष्टि की संभावित स्थिति को देखते हुए बचाव एवं राहत व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन के लिए कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल द्वारा जिला स्तर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन स्थित (कलेक्टोरेट) कक्ष क्रमांक 11 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।

Advertisements

नियंत्रण कक्ष 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07744-220557, 227627 है।

Advertisements

You cannot copy content of this page