
मवेशी धर-पकड एंव रेडियम पट्टी लगाने का अभियान जारी

आज 11 मवेशी पकड
शिकायत के अधार पर मवेशी पकडने के अलावा रेल्वे लाईन में दुर्घटना से घायल मवेशी ईलाज के लिए आरोग्यम गौशाला छोडे
राजनांदगांव 27 अगस्त। हाईवे पर एवं शहर के चैक चैराहो में घुमते रहने तथा बैठे रहने से यातायात बाधित होने व दुर्घटना की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर नगर निगम द्वारा मवेशी धर पकड अभियान चलाया जा रहा है,। निगम आयुक्त श्री जी.आर.मरकाम स्वयं स्थल में पहुच मानिटरिंग कर रहे है। निर्देशानुसार निगम का अमला आज 11 मवेशी पकड दो दिन में लगभग 200 मवेशियो के गले में रेडियम पट्टी लगाकर सिंग में रेडियम टेप लगाए। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त शिकायत तथा निदान 1100 व मुख्यमंत्री हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी मवेशी पकडा जा रहा है तथा बीमार तथा दुर्घटना से घायल मवेशी ईलाज के लिए आरोग्यंम गौशाला छोड़ा गया एवं रात में टीम द्वारा मवेशी हकाला भी जाता है। इसके अलावा टीकाकरण के तहत काॅजी हाउस में रखे मवेशियो को एल.एस.डी. का टीका भी लगाया गया।
मवेशियों को पकड़ने शासन व प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नगर निगम की घुमन्तु मवेशियांे को पकड़ने निगम आयुक्त द्वारा गठित टीम चैक चैराहो से घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही निरंतर कर रही है। आज आयुक्त की उपस्थिति में नेहरू नगर, जी.ई.रोड, राम दरबार, पुराना बस स्टैण्ड, निगम कार्यालय के सामने, आम्बेडकर चैक, मनोकामना भवन के पास से 11 मवेशी पकड रेवाडीह काजी हाउस छोडे, जहाॅ से उन्हंे छोडाने पर 570-570 रूपये मवेशी मालिको से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोडा जायेगा।

साथ ही जिलाधीश महोदय के निर्देश पर मवेशियो तथा नागरिको को दुर्घटना से बचाने दो दिन में शहर के लगभग 200 मवेशियो के गले में रेडियम पट्टी लगाकर सिंग में रेडियम टेप लगाया गया। इसी प्रकार प्रतिदिन रात में दुर्घटना से बचाने प्रमुख चैक चैराहो व सड़को से मवेशी हकाला भी जा रहा है। इसके अलावा नवागांव बीडी कालोनी के सामने रेल्वे लाईन में दुर्घटना से घायल मवेशी उठाकर ईलाज के लिए आरोग्यंम गौशाला छोड़ा गया तथा लखोली कुॅआ चैक, ममता नगर, बसंतपुर क्लब चैक से प्राप्त शिकायत अनुसार मवेशी पकड काॅजी हाउस में छोडा गया। मवेशी पकड़ने तथा रेडियम लगाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
आयुक्त श्री मरकाम ने बरसात में दुर्घटना से बचने एवं मवेशियो को भी दुर्घटना से बचाने मवेशी मालिको से अपने जानवर को निर्धारित स्थल में बांध कर रखने तथा चैक-चैराहों व सड़कों पर घुमने पशुओं को खुला न छो़डने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अपालन की स्थिति में मवेशी मालिकों के उपर कार्यवाही करते हुये अर्थदण्ड अधिरोपित किया जायेगा।











































