back to top

राजनांदगांव: शहर के बीच बाजार गुड़ाखू लाईन के ट्रांसफॉर्मर में हुआ धमाका, मचा हड़कंप…

राजनांदगांव। बारिश के बीच शहर के बीच बाजार गुड़ाखू लाइन में स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में शुक्रवार को जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ चिंगारी व धुआं उठने से दुकानों में बैठे व्यापारियों व ग्राहकों में हड़कंप मच गया। व्यापारी दहशत में दुकानों से बाहर निकले। इस बीच क्षेत्र की सभी दुकानों में बिजली गुल हो गई।

Advertisements

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे व्यापारिक क्षेत्र गुड़ाखू लाइन में लगे एक ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ। बारिश की झड़ी की वजह से तारों के आपस में टकराने पर शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रांसफार्मर में धमाका होने की आशंका है।

पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति रही बाधित

व्यापारियों द्वारा घटना की जानकारी तत्काल विद्युत विभाग को दी गई। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत बाद ट्रांसफार्मर का सुधार किया गया। सुधार करने में करीब 5 घंटे का समय लगा। इस दौरान क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page