back to top

खैरागढ : अनुविभागीय अधिकारी विद्युत एवं यांत्रिकी और जिला उप पंजीयक के सेवानिवृत होने पर दी विदाई…

कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन परिवार ने विदाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की

Advertisements

खैरागढ़, 31 जुलाई 2024//अनुविभागीय अधिकारी विद्युत एवं यांत्रिकी श्री वीरेन्द्र कुमार शर्मा और उप पंजीयक श्री शैलेन्द्र दानी के सेवानिवृत होने पर बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान जिला प्रशासन परिवार की ओर से कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा ने सेवानिवृत दोनों अधिकारी को माला पहनाकर शाल एवं श्रीफल भेंट कर विदाई दी।

साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान श्री शैलेन्द्र दानी की माता श्रीमती आरती दानी और उनकी पत्नी श्रीमती नीलिमा दानी भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि शासकीय सेवा से ओपचारिक रूप से निर्धारित समय अवधि में विदा होना पड़ता है।

श्री शर्मा एवं श्री दानी ने व्यक्तित्व एवं काबिलियत से शासकीय सेवा में लम्बा सफर तय किया है। इन्होंने अपनी गुणात्मक कार्यशैली से बेहतर कार्य कर अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया है। साथ ही उन्होंने उनके सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके अलावा सेवानिवृत हुए श्री शर्मा एवं श्री दानी ने जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संक्षिप्त में अपने कार्यानुभव साझा किए।

इस दौरान जिला अधिकारियों ने भी उन्हें सेवानिवृत होने पर शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टरद्वय श्री सुरेंद्र कुमार ठाकुर एवं श्रीमती सुमन राज, खैरागढ़ एसडीएम श्री टंकेश्वर प्रसाद साहू, छुईखदान एसडीएम सुश्री रेणुका रात्रे, सीएमओ खैरागढ़ श्री प्रमोद कुमार शुक्ला सहित अन्य जिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page