back to top

VISION TIMES : घर के आंगन में खेल रहे बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ…

धमतरी ।. सिहावा क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां तीन साल का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था और परिवार घर के अंदर खाना खा रहा था, जब पिता बाहर आए तो बच्चे को गायब पाया। बहुत खोज बीन करने पर कोई पता नहीं चलने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Advertisements

मामला सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरमुड़ दुधवा का है जो धमतरी जिले में आता है। यहां कमार परिवार की बस्ती है जो जंगल पहाड़ी बांध से लगी हुई है। घटना कल शाम लगभग सात बजे की है। पूरी बस्ती हरेली का त्योहार मना कर अपने- अपने घर जा चुकी थी। योगेश्वर मरकाम भी अपने परिवार संग घर के अंदर खाना खाने लग गए।

इधर उनका बेटा तिरेश मरकाम खाना खा कर बाहर खेलने चल दिया, थोड़ी देर बाद जब योगेश्वर घर के बाहर निकला तो उसे तीरेश दिखाई नहीं दिया। सभी उसे ढूंढने में लग गए जब नहीं मिला तो पुलिस को खबर की पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के पास जंगली जानवर के पैर के निशान होना पाया तो जानवर उठा ले गया की आशंका से वन विभाग को सूचित किया वन विभाग ने भी मौके का मुआयना क्रिया तो पाया की शायद तेंदुआ बच्चे को उठा ले गया है।

वन विभाग और पुलिस की टीम खोज बीन में लगी है परिवार का रो रो कर बुरा हाल है इस घटना से बस्ती वाले दहशत में है कि कौन सा नरभक्षी जानवर गांव में घूम रहा है

Advertisements

You cannot copy content of this page