back to top

राजनांदगांव : किराना दुकान के सामने से एक्टिवा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

राजनांदगांव, । किराना दुकान के सामने से एक्टिवा को पार करने वाले दो आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिये गये है। दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात में एक नाबालिग को भी शामिल किया था।

Advertisements

बसंतपुर थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन ने बताया कि प्रार्थी ओम प्रकाश शर्मा पिता स्व. सीताराम शर्मा (49 वर्ष) नीलगिरी पार्क वार्ड नं. 23 ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि किराना समान छोड़ने अपनी एक्टिवा क्रमांक सीजी 08 एडी 1400 से गया था। एक्टिवा को दुकान के सामने खड़ी कर समान अंदर रखने गया और बाहर आकर देखा तो एक्टिवा नहीं थी।

पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता कर चोरी की एक्टिवा को 24 घंटे के भीतर आरोपी उत्तम साहू, मनीष खरे एवं अपचारी बालक के निशादेही पर गौरव पथ खंडहर के पीछे झाड़ियों से बरामद कर गिरफ्तार किया गया l

Advertisements

You cannot copy content of this page