back to top

VISION TIMES : बाइक और ट्रक की टक्कर, एक छात्रा की मौत…

भिलाई। बाइक और ट्रक की टक्कर में साइंस कॉलेज दुर्ग में अध्यनरत एक छात्रा की मौत हो गई वहीं घायल युवक का इलाज कुम्हारी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसा कुम्हारी के सांई मंदिर के पास हुआ था। छात्रा के शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मॉर्चुरी लाया गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार बाइक और ट्रक की टक्कर में बीएससी की छात्रा मधु भुआर्य की मौत हो गई।

Advertisements

जबकि बाइक चालक दुर्गेश ध्रुव का कुम्हारी के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मधु दुर्ग के साइंस कॉलेज में बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। मृतका बालोद जिले के एक गांव की रहने वाली थी। वर्तमान में शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी।बताया जाता कि मधु ने कल सोमवार को अपने परिजनों से बात की थी, उसने बताया कि वो कॉलेज पढ़ाई करने जा रही है।

उसके बाद वो बालोद निवासी दुर्गेश ध्रुव के साथ बाइक से रायपुर चली गई। शाम को दुर्गेश उसे छोड़ने के लिए दुर्ग आ रहा था। इस दौरान कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज के आगे जा रहे ट्रक सीजी 04 जेए 0217 से टकरा गएाट्रक से टकराने के बाद दोनों सड़क में दूर जा गिरे। इसमें मधु के सिर और अन्य जगह पर गहरी चोट आई वहीं, दुर्गेश के पैर-कांधे पर चोट आई है।

कुम्हारी पुलिस ने दोनों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मधु को मृत घोषित कर दिया। आज मधु के शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मॉर्चुरी लाया गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page