back to top

राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव 16 नवम्बर 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने डोंगरगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम मुसराकला में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत सभी स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने हितग्राहियों को निर्धारित मापदंड में समय पर आवास निर्माण पूर्ण करने कहा।

Advertisements

उन्होंने निर्धारित समय में आवास निर्माण पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित करने की बात कही। सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम मुसराखुर्द के पूर्व के स्वीकृत हितग्राही श्री खेमचंद पाटिला के अति जर्जर आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राही की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण ग्राम पंचायत से विशेष पहल कर सहयोग से उनका आवास निर्माण करने निर्देशित किया गया। सुश्री सुरूचि सिंह ने बताया कि आवास निर्माण पूर्ण करने वाले सभी हितग्राहियों को योजना अंतर्गत किस्त की राशि प्राप्त हो गई है

तथा अन्य हितग्रहियों को आवास निर्माण के अनुरूप किस्त की राशि शीघ्र प्राप्त हो जाएगी। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने अप्रारंभ आवास निर्माण कार्य के हितग्राहियों से संपर्क कर आवास निर्माण कार्य प्रारम्भ करने एवं अतिशीघ्र पूर्ण करने कहा। हितग्राहियों ने जल्द ही आवास सामग्री संकलित कर आवास निर्माण कार्य को प्रारम्भ करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक, आवास समन्वयक, तकनीकी सहायक, आवास नोडल अधिकारी, आवास योजना के कर्मचारी तथा ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page