back to top

राजनांदगांव: जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने भाजपा प्रत्याशी संजय पुराम के विजय जुलुस मे शामिल हुए दी जीत की बधाई…


राजनांदगांव। प्रदेश भाजपा के नेतृत्व व निर्देशानुसार राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू महाराष्ट्र राज्य के चुनाव प्रवास पर रही।जहां आमगांव-देवरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संजय पुराम के पक्ष में श्रीमती साहू लगातार चुनावी सभा लेकर कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे ।

Advertisements

बता दें कि अध्यक्ष गीता घासी साहू को आमगांव- देवरी विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है तब से लगातार गाँव गाँव जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत करा रहे थे साथ ही आमजन से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया था।

राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू आज भाजपा प्रत्याशी संजय पुराम जी से सौजन्य मुलाक़ात कर उन्हें विजय श्री जीत की बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किया अध्यक्ष गीता घासी साहू ने बताया कि आमगांव- देवरी विधानसभा क्षेत्र से संजय पुराम जी दूसरी बार विधायक बन गए है। श्री पुराम जी 34000 हजार से अधिक मतो विजयी हुए है।

Advertisements

You cannot copy content of this page