back to top

राजनांदगांव : अधिकारी कर्मचारियों को संविधान दिवस पर दिलाई गई शपथ…

राजनांदगांव। संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं डॉ नेतराम नवरतन सीएमएचओ के निर्देशन में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया ,इसमें उपस्थित डॉ नवरतन के द्वारा सभी अधिकारी कर्माचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई गई तथा संविधान दिवस के महत्व को विस्तार से बताया, भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है जिसका रचियता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा लिखित संविधान आज भी प्रासंगिक है l

यह संविधान ही हमको अनेकता मे एकता का पाठ सीखता है और सभी जाति धर्म वर्ग को समान दृष्टि से देखना सिखाता है l इस अवसर पर सभी कर्मचारियों द्वारा डॉ अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर भारत के संविधान के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा दिखाई l

डॉ नवरतन सी एम एच ओ द्वारा सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी कर संविधान दिवस एवं अन्य गतिविधि समस्त स्तर में मनाए जाने निर्देशित किया l