back to top

मोहला : ग्राम पंचायतों में चलाया गया स्वच्छता अभियान…

         मोहला 18 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के तहत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटरा, बिहरीकला, चिल्हाटी, बांधाबाजार में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम किया गया। जिसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता से जोड़ना है। घरों का कचरा बाहर नहीं फेंकना, गंदगी नहीं फैलाने का संदेश दिया गया। स्वच्छता दीदियों एवं ग्राम पंचायत के जनप्रतिनियों के सहयोग से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


         जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम अंतर्गत सतत रूप से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिससे ग्रामीणजनो में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आ रही है। पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने की दिशा में ग्रामीणों का सार्थक सहभागिता देखने को मिल रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page