राजनांदगांव : वर्षो से किराये में निवासरत परिवारों का स्वयं के आवास का सपना हो रहा साकार…

लाटरी के माध्यम से आज 24 पात्र हितग्राहियों को आवास का आबंटन,

मोर मकान मोर आस के तहत पूर्व में 147 परिवारों को मिला स्वयं का आवास

राजनांदगांव 24 दिसम्बर। देश के प्रत्येक परिवार के सर पर पक्की छत हो इस सोच को सकार करने के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है, क्रियान्वयन की इस कडी में छत्तीसगढ शासन की संवेदनशील पहल मोर मकान मोर आस योजना के तहत आम आदमी के आवास का सपना सकार करने किरायेदारों के रूप में निकाय क्षेत्र के परिवारों को उनका स्वयं का अपना आवास मात्र लागत मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के क्रियान्वयन एवं जनमानस को योजना का लाभ देने नगर निगम द्वारा प्रक्रिया कर आवेदन आमंत्रित किया गया।

प्राप्त आवेदनों में पात्र हितग्राहियों को निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर आज दिनांक 24 दिसम्बर 2024 को नगर निगम सभागृह में आयुक्त श्री विश्वकर्मा सहित डिप्टी कलेटर श्री अमीय श्रीवास्तर्व, कार्यपालन अभियंता श्री संजय वर्मा,प्र. सहायक अभियंता व योजना की सह नोडल अधिकारी श्रीमती गरिमा वर्मा, सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे, राजस्व अधिकारी श्री हितेश ठाकुर की उपस्थिति में लाटरी के माध्यम से 24 पात्र हिग्राहियों को आवास का आबंटन किया गया। पूर्व में 147 पात्र ंिहतग्राहियों को आवास आबंटन कर योजना का लाभ दिया गया है।


आबंटन अवसर पर आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने आवास प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को बधाई देते हुये कहा कि ्रप्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी की सोच कि कोई भी व्यक्ति बेघर न रहे और पात्रतानुसार सभी का स्वयं का आवास हो। उन्ही की मंशानुरूप हम काम कर रहे है और उसके परिणाम स्वरूप आप लोगो को आवास मिला।

उन्हांेने प्रधानमंत्री आवास योजना से जुडे अधिकारियों से कहा कि आज लाटरी उपरांत आगे की कार्यवाही जल्द पूर्ण करे, जिससे ये अपने आवास में निवास कर सके। उन्होंने हितग्राहियों से कहा कि शेष प्रक्रिया उपरांत जब आप अपने आबंटित आवास में जाये उसके पूर्व आवास कार्यालय में सूचित करे, ताकि मकान में किसी भी प्रकार की कमी को पूर्ण किया जा सके।
कार्यपालन अभियंता श्री वर्मा ने बताया कि उक्त योजना के तहत 1134 आवेदन प्राप्त हुये थे, प्राप्त आवेदन में से पात्र 650 आवेदकों की सूची जारी की गयी थी।

जिनमें राशि जमा उपरांत पूर्व में 147 पात्र हितग्राहियांे को आवास आबंटित किया गया था, और आज 21 हितग्राहियों को लाटरी के माध्यम से आवास आबंटन किया जा रहा है। इस प्रकार कुल 168 हितग्राहियों को योजनांतर्गत स्वयं का आवास मिला। इसके अलावा उपरोक्त पात्र सूची में से आवेदकों द्वारा परियोजना अनुरूप राशि जमा किये जाने उपरांत 10 या 10 से अधिक हितग्राही पाये जाने पर लाटरी की प्रक्रिया कर निरंतर आवास आबंटन किया जायेगा।


श्री वर्मा ने बताया कि रेवाडीह में निर्मित 340 पूर्ण आवास में 4, मोहारा में निर्माणाधीन 870 आवास में 15, रेवाडीह में निर्माणाधीन 258 अपूर्ण आवास में 4, लखोली में निर्माणाधीन 172 अपूर्ण आवास में 1 इस प्रकार मोर मकान मोर आस के एवं व्यवस्थापन के कुुल 24 हितग्राही के स्वयं के आवास का सपना सकार हुआ। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों को 15 दिन के कार्य दिवस में आवास आबंटन पत्र दिया जायेगा।

साथ ही पात्र हितग्राही जो इस लाटरी में शामिल नहीं हो पाये उन्हें राशि जमा उपरांत पुनः लाटरी कर आवास का आबंटन किया जायेगा तथा जो आवेदक बैक से ऋण लेना चाहते है उन्हें ऋण की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है। इस अवसर पर योजना के सी.एल.टी.सी श्रीमती सोनम पालिया, श्री अंकुर मिश्रा व श्री ललित मानकर तथा विभागीय लिपिक श्री राजेन्द्र रामटेके व सुश्री प्रियंका हट्टेवार एवं श्री देव हाथीबेथ सहित हितग्राही उपस्थित थे।