राजनांदगांव: निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ का गठन…

नगर पालिका आम निर्वाचन 2024-25
राजनांदगांव 26 दिसम्बर 2024। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने नगर पालिका आम निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत नगर पालिका निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत से महापौर व अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ का गठन किया है।

Advertisements

प्रकोष्ठ जिला कार्यालय राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 85 में निर्धारित किया गया है। निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ के लिए संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री दिलीप कुमार सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उप कोषालय अधिकारी श्री कृतलाल साहू, उप कोषालय अधिकारी श्री राकेश कुमार हेड़उ, सहायक ग्रेड 2 कार्यालय वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री प्रकाश श्रीवास्तव एवं कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख के सहायक ग्रेड 3 श्री जिनेन्द्र मारकंडे, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री संदीप कुमार श्रीरंगे, भृत्य श्री मनोज कुमार पटेल, चेनमेन श्रीमती गिरिजा चंद्रवंशी को सहायक बनाया गया है।