back to top

राजनांदगांव : पेंशन का भुगतान के लिये वार्डो में शिविर 27 दिसम्बर से 16 जनवरी 2025 तक…

साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 27 दिसम्बर से 16 जनवरी 2025 तक प्रातः 11ः30 से 4 बजे तक
वार्डो में शिविर, नवम्बर माह के पेंशन का होगा भुगतान

Advertisements

10 जनवरी को वार्ड नं. 37,38 व 39 में, 13 जनवरी को वार्ड नं. 20,21 व 22 में एवं
14 जनवरी को वार्ड नं. 24,25 व 26 में शिविर

राजनांदगांव 8 जनवरी। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह नवम्बर 2024 का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 27 दिसम्बर 2024 से 16 जनवरी 2025 तक प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 10 जनवरी को महावीर वार्ड नं. 37 के लिये गंजपारा स्कूल में,

दिग्विजय वार्ड नं. 38 के लिये पार्षद कार्यालय ब्राम्हण पारा में व हीरामोती वार्ड नं. 39 के लिये सार्वजनिक भवन नागेश्वर मंदिर में, 13 जनवरी को रविदास वार्ड नं. 20 के लिये पेन्ड्री स्कूल में, मेडिकल कालेज वार्ड नं. 21 के लिये आंगनबाडी केन्द्र पेन्ड्री में व रेवाडीह आशा नगर वार्ड नं. 22 के लिये रेवाडीह स्कूल में तथा 14 जनवरी को गुरू गोविन्द सिंह वार्ड नं. 24 के लिये सिंधु धर्मशाला लालबाग में, शीतला माता वार्ड नं. 25 के लिये पुत्रीशाला में व सूर्यमुखी वार्ड नं. 26 के लिये सत्यनारायण धर्मशाला में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये भी शिविर का आयोजन किया जायेगा।


निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित होकर माह नवम्बर 2024 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page