back to top

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने संभागीय संयोजक…

राजनांदगांव – राज्य में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि, चुनाव की तारीखों का ऐलान अब तक नहीं हुआ है।

Advertisements

                   भाजपा ने चुनाव संचालन के लिए सक्रियता बढ़ाते हुए आठ सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसके बाद पार्टी ने शुक्रवार को विभिन्न संभागों के संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा कर दी। भाजपा ने चार प्रमुख संभागों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है।

दुर्ग संभाग की जिम्मेदारी राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय को दी गई है। इन्हें दुर्ग संभाग का संयोजक बनाया गया है। इससे पहले सांसद पांडेय कई महत्त्वपूर्ण चुनावो में बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं।  परिणाम भी अच्छा दिए हैं। सांसद पांडेय कुशल रणनीतिकार के रूप में जाने जाते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page