महापौर और अध्यक्ष की खर्च जांचने नियुक्त होंगे संपरीक्षक …

महापौर के लिए 5 लाख की आबादी वाले नगर निगम के लिए महापौर स अधिक 25 लाख खर्च कर सकते है 3 से 5 लाख आबादी में 20 लाख उसके नीचे 15 लाख की खर्च सीमा तय है.आयोग ने निर्वाचन प्रक्रिया के समय आदर्श आचरण संहिता के पालन करने तथा महापौर,अध्यक्ष पदों के लिए निर्धारित व्यय सीमा पर निगरानी रखने के लिए निर्वाचन प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए जाएंगे. इसी के साथ ही महापौर,अध्यक्ष पद के लिए व्यय सीमा की निगरानी हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन व्यय संपरीक्षक की नियुक्ति करेगा. जो महापौर,अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों की व्यय लेखा की जांच करेंगे. अभ्यर्थिता वापसी के लिए निर्धारित अतिम तिथि एवं मतदान तिथि के मध्य अभ्यर्थियों द्वारा अपनी व्यय लेखा की अनिवार्यतः जांच निर्वाचन व्यय संपरीक्षक के पास कराया जाएगा.

नगरीय निकाय की स्थिति : नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन में 2200525 पुरुष निर्वाचक, 22,73,232 महिला निर्वाचक, 512 अन्य निर्वाचक, कुल 44,74,269 निर्वाचक एवं उप निर्वाचन में कुल 16,181 निर्वाचक निर्वाचन में हिस्सा लेंगे. मतदान के लिए आम निर्वाचन के लिए कुल मतदान केन्द्र 5,970 और उप निर्वाचन के लिए कुल 22 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं. जिनमें से 1531 संवेदनशील और 132 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र हैं.

निकाय चुनाव ईवीएम से होंगे

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनावों की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ ही होंगे लेकिन अलग-अलग चरणों में आयोजित होंगे। नगर निगम के चुनाव एक ही फेज में 11 फरवरी को होंगे जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे।

बैलेट पेपर से होंगे पंचायत चुनाव

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा- राज्य में ग्रामीण इलाकों में वोटिंग बैलेट पेपर से होगी। सरंपच का चुनाव बैलेट पेपर से होगा जबकि मेयर का चुनाव ईवीएम से कराया जाएगा।

कब होंगे पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होंगे लेकिन अलग-अलग चरणों में नगरीय निकाय चुनावों के लिए 11 फरवरी को वोटिंग होगी और 15 फरवरी को रिजल्ट घोषित होगा। वहीं, त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए वोटिंग 17, 20 और 23 फरवरी होगी। जबकि रिजल्ट 18, 21 और 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

नगरीय निकाय चुनाव

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। मतदान 11 फरवरी को होगा, और मतगणना 15 फरवरी को की जाएगी।