
सोमनी पुलिस की कार्यवाही
⁕ अवैध शराब बिक्री करने वालो पर कार्यवाही
⁕ मध्यप्रदेश निर्मित 27.750 लीटर मैकडॉल नंबर 01 ओरिजनल अंग्रेजी शराब कीमती 31635/- रूपये को किया गया जप्त।
राजनांदगांव / श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहूल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में अगामी त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में शांति एवं एवं कानून व्यवस्था बनाने रखते हेतु जिले अवैध शराब बिक्री व असामजिक तत्वों, गुण्डा बदमाशो व सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले के विरूद्ध अभियान कार्यवाही चलाया जा रहा है,
अभियान कार्यवाही दौरान दिनांक 28.01.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सोमनी में जितेन्द्र पाण्डे एवं ज्वाला साहू द्वारा पंचायत चुनाव में मतदातों को प्रलोभन देने के उददेश्य से अवैध रूप से शराब का खेप छिपाकर अपने घर में रखा है कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी सोमनी सत्यनारायण देवांगन के मार्गदर्शन में थाना सोमनी पुलिस की टीम गठित कर मौके पर ग्राम सोमनी रवाना हेकर आरोपी जितेन्द्र पाण्डे पिता राजकुमार पाण्डे उम्र 34 साल निवासी ग्राम सोमनी सिन्हा
हार्डवेयर के पास थाना सोमनी जिला राजनांदगांव द्वारा अपने घर के सीढी के नीचे एक प्लास्टिक बोरी एवं विमल पान मशाला गुटखा के थैला में रखे 22 बॉटल मध्यप्रदेश निर्मित 16.500 लीटर मैकडॉल नंबर 01 ओरिजनल अंग्रेजी शराब कीमती 18810/- रूपये एवं आरोपी ज्वाला साहू पिता विजेन्द्र साहू उम्र 26 साल निवासी ग्राम सोमनी सिन्हा हार्ड वेयर के पीछे थाना सोमनी जिला राजनांदगांव द्वारा अपने घर के पीछे खेत में एक प्लास्टिक के बोरी में छिपाकर रखे 15 बॉटल मध्यप्रदेश निर्मित 11.250 लीटर मैकडॉल नंबर 01 ओरिजनल अंग्रेजी शराब कीमती 12825/- रूपये जुमला मात्रा 27.750 लीटर कुल कीमती 31635/- को जप्त किया गया आरोपीगण का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से धारा सदर का अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है जिन्हे न्यायिक रिमाण्ड भर भेजा जाता है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन, प्र0आर0 हेमंत अनंत, डूलेश्वर साहू, आर0 कालीचरण देशमुख, चंद्रप्रकाश हरमुख, म0आर0 मिथलेष निषाद एवं थाना सोमनी स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा है।









































