back to top

राजनांदगांव : मतदान तिथि को सार्वजनिक अवकाश एवं सामान्य अवकाश घोषित…

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025
राजनांदगांव 05 फरवरी 2025। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नगरीय निकाय 2025 अंतर्गत मतदान तिथि मंगलवार 11 फरवरी 2025 को सार्वजनिक अवकाश एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत मतदान तीन चरणों में आयोजित होगा।

Advertisements

जिसके लिए मतदान तिथि सोमवार 17 फरवरी 2025 एवं गुरूवार 20 फरवरी 2025 को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। मतदान तिथि रविवार 23 फरवरी 2025 को शासकीय अवकाश होने के कारण पृथक से सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित करने की आवश्यकता नहीं है।

Advertisements

You cannot copy content of this page