back to top

राजनांदगांव : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 रविवार 9 फरवरी को…

– जिला मुख्यालय राजनांदगांव में बनाए गए कुल 16 परीक्षा केन्द्र* राजनांदगांव 07 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन रविवार 9 फरवरी 2025 को किया गया है।

Advertisements

इसके लिए जिला मुख्यालय राजनांदगांव में 16 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें 6346 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा दो पालियों में होगी।

प्रथम पाली का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली का समय अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पश्चात् उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर नहीं मिलेगा। आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में किसी भी अधिकारी एवं परीक्षार्थी को मोबाईल सेल फोन या अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के साथ प्रवेश करना प्रतिबंधित है।

परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थी को अपने साथ फोटोयुक्त प्रवेश पत्र एवं मूल पहचान पत्र साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। किसी भी तरह की असुविधा होने पर संबंधित अभ्यर्थी संबंधित परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष या सहायक केन्द्राध्यक्ष अथवा जिले में परीक्षा हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री अमीय श्रीवास्तव का मोबाईल नंबर 77718-98159 से संपर्क कर सकते है। परीक्षार्थी अपने परीक्षा केन्द्र को परीक्षा दिवस से 1 दिन पूर्व ही देखने कहा गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page