back to top

राजनांदगांव : मतदान अवश्य करें, यह मौका बिल्कुल ना चूकें – संतोष पाण्डेय…

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय ने संसदीय क्षेत्र के समस्त नागरिको से नगरीय निकाय चुनावों में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। उन्होने कहा कि वोट देना नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। आपका वोट नगरीय  शासन व्यवस्था में आपकी भागीदारी को सुनिश्चित करेगा। सांसद पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है, शहरी क्षेत्र के मतदाता विकसित और स्वच्छ शहर बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट करने हेतु उत्साहित है, उनके द्वारा भाजपा के पक्ष में किया गया हर वोट अच्छे जनप्रतिनिधि को चुनने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। 

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page