back to top

राजनांदगांव : शहर मेे अब सुबह 6ः15 बजे से पानी सप्लाई…

राजनांदगांव 14 फरवरी। नगर निगम द्वारा आम जनता को सुबह एवं शाम शुद्ध व साफ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके लिये निर्धारित समय में पानी सप्लाई की जाती है। ठंड के मौसम में सुबह 6ः45 बजे के करीब पेयजल सप्लाई की जाती थी।

Advertisements

चुकि अब गर्मी का मौसम शुरू हो रहा है, जिसे ध्यान में रखकर पानी सप्लाई के समय में परिवर्तन किया गया है, और अब सुबह 6ः15 बजे पानी सप्लाई की जा रही है। शाम के समय की सप्लाई यथावत समय में ही होगी।


आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने नागरिको से अपील की है कि वे पेयजल सप्लाई समय को ध्यान में रखे और उसके अनुसार पानी भरे। गर्मी के मौसम को देखकर समय में परिवर्तन किया गया है, जिसके अनुसार सुबह आधी घण्टा पूर्व 6ः15 बजे से शहर की सभी 15 पानी टंकी से पेयजल सप्लाई की जावेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page