back to top

राजनांदगांव : संत निरंकारी मण्डल ने बुढा सागर के चारो ओर चलाया स्वच्छता अभियान…

अभियान में शामिल हो आयुक्त विश्वकर्मा ने कहा कि सभी सस्था एवं जनभागीदारी से ही शहर स्वच्छ एवं सुंदर होगा

Advertisements

राजनांदगांव 24 फरवरी। शहर को स्वच्छ एवं साफ रखने समाजिक संस्थाए भी आगे आ रही है, लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर अपनी सहभागिता दे रहे है। गत दिवस संत निरंकारी मण्डल के सदस्यों ने बुढा सागर के चारो ओर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता अपनाने संदेश दिये। अभियान में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा शामिल होकर संस्था का आभार व्यक्त किया।


कल रविवार को संत निरंकारी मण्डल ने बुढा सागर के चारो ओर स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान में निरंकारी मण्डल के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित होकर तालाब के किनारे एवं परिसर की सफाई किये, सफाई के तहत झाडू लगाकर झिल्ली पन्नी, कचरा उठाया गया एवं कटीली झाडिया काटी गयी। संत निरंकारी मण्डल के संयोजक श्री रूप लाल रजवानी, संचालक श्री बलीराम साहू, सहित महिला पुरूष सदस्यों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर साफ सफाई किये। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने भी अभियान में शामिल होकर उनको धन्यवाद दिये।


संत निरंकारी मण्डल के संयोजक श्री रजवानी ने कहा कि हमारी संस्था सेवाभावी संस्था है, जो समय समय पर हर जगह सेवा करती है। पूर्व में भी हमने नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाये है और आज हमारे सत्गुरू हरदेय सिंह जी की 23 फरवरी जयंती के अवसर पर बुढा सागर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महराज के आदेशानुसार हमारी संस्था ने पूरे भारत के 15 सौ स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया क्योकि सत्गुरू हरदेय सिंह जी महाराज ने अपने जन्म दिवस पर साफाई अभियान चलाने कहा था,

इसलिये आज अभियान चलाया गया और अभियान में राजनांदगांव संस्था के लगभग 150 सदस्यों ने अपनी सेवाए दी। आयुक्त श्री विश्वकर्मा जी भी शामिल होकर हमारा उत्साह वर्धन किये। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर में साफ सफाई किया जाता है लेकिन यदि हम भी सफाई से जुडेगे तो ही शहर पूरा साफ रहेगा। इसके लिये हम सबको स्वच्छता अभियान से जुडना चाहिये और सभी को स्वच्छता अपनाने प्रेरित करना चाहिये,जिससे हमारा शहर साफ सुथरा हो जायेगा।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि संत निरंकारी मण्डल के सदस्यों ने आज स्वच्छता अभियान चलाया इसके लिये मै संस्था का आभार व्यक्त करता हूॅ। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान बिना जन भागीदारी के अधुरा है, क्योकि नगर निगम तो अपने स्तर पर साफ सफाई करता है और समय समय पर अभियान चलाकर भी सार्वजनिक स्थानों की सफाई की जाती है।

लेकिन यदि लोग स्वच्छता से जुडेगे और लोगो को भी इसके लिये प्रेरित करंेगे तो उसका परिणाम बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि जन सहभागिता के बिना सफाई अधुरा है, कुछ लोग कचरा नाली में डाल देते है, कुछ सफाई के बाद कचरा फेक देते है इस सबके प्रति लोगो को जागरूक करना है। झिल्ली, पन्नी, प्रतिबंधित प्लास्टिक के दुष्परिणाम के बारे में सबको सचेत होना है। संत निरंकारी मण्डल की तरह सभी को स्वच्छता के लिये आगे आना है। तभी हमारा शहर स्वच्छ एवं स्वस्थ्य होगा और राजनांदगांव स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान प्राप्त करेंगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page