राजनांदगांव : निराकृत आबकारी के शराब एवं जप्त लाठी-डण्डा व अन्य सामान को किया गया नष्टीकरण…

निराकृत आबकारी के 45 प्रकरण में 267.270 बल्क लीटर शराब एवं अन्य 27 मामला में जप्त लाठी-डण्डा व अन्य सामान को किया गया नष्टीकरण
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर थाना डोंगरगढ़ में चलाया जा रहा है नष्टीकरण अभियान

     राजनांदगांव , वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगंाव श्री मोहित गर्ग एवं अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा व श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देश में थाना के विभिन्न प्रकरणों जप्त ऐसे लंबित माल जो न्यायालय से निराकृत हो गया है, ऐसे प्रकरणों में जप्त सामाग्रियों का नष्टीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज दिनांक- 09.03.2025 को थाना डोंगरगढ़ में निराकृत आबकारी के 45 प्रकरणों में जप्त देशी/विदेशी/कच्ची महुआ मुल्यहीन शराब कुल मात्रा- 267.270 बल्क लीटर एवं अन्य 27 मामलों में जप्त विभिन्न प्रकार के लाठी-डण्डा एवं अन्य मुल्यहीन सामाग्री को माननीय (अनिश दुबे) अपर सत्र न्यायाधीश महोदय डोंगरगढ़ के समक्ष न्यायालय परिसर में नष्टीकरण किया गया है। 

         उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, माल मोहर्रिर प्र0आर0- 501 अजीत टोप्पो, आर0- 1741 लीलाधर मण्डलोई, आर0- 1607 अजय पाटले, आर0- 1430 भुपेन्द्र कंवर, आर0- 1429 चिन्ता दिवान का विशेष योगदान रहा है।