back to top

Bhanupratappur By-Election Result LIVE: जीत की ओर बढ़ रही है ये पार्टी, 15926 वोटों से है आगे….

Bhanupratappur By-Election Result LIVE: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए चल रही मतगणना में कांग्रेस की सावित्री मांडवी लगातार दूसरे राउंड में भी बढ़त बनाए हुए है. सावित्री मंडावी भानुप्रतापपुर के पूर्व विधायक मनोज सिंह मंडावी की पत्नी हैं. मनोज मांडवी के निधन के कारण ही यह सीट रिक्त हुई थी. यहां बीजेपी और कांग्रेस (BJP-Congress) के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. कांग्रेस को मिल रही बढ़त के बाद कांग्रेस खेमे में उल्लास छा गया है

Advertisements

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव (Bhanupratappur Bypoll) का आज परिणाम आएगा. कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी के निधन से यह सीट खाली हुई थी. कांग्रेस ने यहां सहानुभूति का कार्ड खेलते हुए मनोज मंडावी पत्नी सावित्री मंडावी को चुनाव मैदान में उतार रखा है. वहीं बीजेपी ने उनसे मुकाबला करने के लिए पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम पर दांव लगा रखा है. यहां बीजेपी और कांग्रेस (BJP-Congress) के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर सीट पर हुए उपचुनाव को 2023 विधानसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है.

Advertisements

You cannot copy content of this page