back to top

CG Recruitment : छात्रावास अधीक्षक की 35756 पदों पर नई भर्ती जल्द…

आदिवासी विकास विभाग छत्तीसगढ़ के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा छात्रावास अधीक्षक ऑनलाइन भर्ती नोटिस जारी किया जाता है।
भर्ती करने की कार्रवाई सीजी व्यापम बोर्ड के द्वारा की जाती है इसलिए समय-समय पर आप छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के वेबसाइट या विभागीय वेबसाइट में जाकर CG VYAPAM RECRUITMENT का अवलोकन करें ।

Advertisements

भर्ती विज्ञापन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग छत्तीसगढ़ के द्वारा की जाती है। परंतु इस पर भर्ती परीक्षा का आयोजन सीजी व्यापम द्वारा की जाती है इस परीक्षा के आधार पर सीजी व्यापम मेरिट लिस्ट जारी करता है और उसे विभाग को सौंपता है इसी के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी की जाती है और दस्तावेज सत्यापन तथा कौशल परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को बुलाया जाता है जिन उम्मीदवारों का प्रदर्शन इन सभी प्रक्रियाओं में उत्कृष्ट रहता है उनका चयन छत्तीसगढ़ छात्रावास अधीक्षक पद के लिए हो जाता है।

इस Recruitment की जानकारी पर आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान आवेदन कैसे करें और चयन कैसे होगा आदि विस्तृत जानकारी इस पेज पर उल्लेखित है।

शैक्षणिक योग्यता

छत्तीसगढ़ छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदक की कम से कम 12वीं पास निर्धारित है और कंप्यूटर में 1 वर्ष डिप्लोमा होना चाहिए यदि आपके पास दोनों है तो आप आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

वेतनमान

यदि कोई अभ्यर्थी वैकेंसी पर आवेदन करता है और उसका चयन हो जाता है तो उसे छठवें वेतन के अंतर्गत 5200-20200 या सातवां वेतनमान के अंतर्गत 19500 से 62000 प्रतिमाह प्रदान किया जाता है जिसमें शुरुआती वेतन 19000 है और इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी को वेतनमान के साथ ही महंगाई भत्ते जोड़कर वेतन प्रदान किए जाता हैं ।

आयु सीमा

छत्तीसगढ़ छात्रावास अधीक्षक पद पर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले आवेदकों की आयु न्युनतम आयु सीमा 18 वर्ष से और अधिकतम 40 वर्ष श्रेणी के आवेदक कर सकते हैं आवेदन।

आवेदन कैसे करें

सीजी छात्रावास अधीक्षक भर्ती पर ऑनलाइन फॉर्म केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी भर सकते हैं। इस सरकारी नौकरी के लिए छत्तीसगढ़ के अलावा भारत के अन्य राज्यों के निवासी आवेदक नहीं कर सकते हैं cgvyapam.choice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क :-

• सामान्य वर्ग (General) हेतु : 350

• अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) हेतु : 250

• अजा/अजजा (SC/ST) हेतु : 200

सीजी व्यापमं लिखित परीक्षा – छत्तीसगढ़ छात्रावास अधीक्षक पद पर परीक्षा के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों के चयन के लिए परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होते हैं जिन पर कुल 150 अंक निर्धारित होते हैं। इन प्रश्नों को हल करने की समयावधि 3 घंटे की होती है। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते हैं। जिसमें आपको प्रत्येक प्रश्न के लिए कम से कम 4 वैकल्पिक उत्तर दिये जाते हैं, जिनमें से आपको सही उत्तर के गोले को नीले या कॉले डॉट पेन से गोला करना होता है और सही उत्तर पर 1 अंक मिलते हैं। इस में माइनस मार्किंग भी रहता है और प्रतयेक गलत पर उत्तर पर अंक काट लिया जाता है। याने कि यदि 4 प्रश्नों का गलत उत्तर दिया जाता है तो 1 अंक काटे जाते हैं।

लिखित परीक्षा का सिलेबस
छात्रावास अधीक्षक परीक्षा के एग्जाम पैटर्न में कम्प्यूटर, हिन्दी व्याकरण, अंग्रेजी, अंग्रेजी व्याकरण, गणित, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य मानसिक योग्यता, सम-सामयिक तथा छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी से संबंधित प्रश्नों का पेपर होता हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page