back to top

IND Vs BAN: भारत के खिलाफ पहले बैटिंग करेगी बांग्लादेशी टीम…

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच आज यानी 20 फरवरी को खेला जा रहा है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है।

Advertisements

इस मैच के लिए बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। भारत की प्लेइंग-11 में मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा की वापसी, जबकि अर्शदीप सिंह को ड्रॉप किया गया।

भारतीय टीम आखिरी बार आईसीसी इवेंट (वनडे या टी20I) में चैंपियंस ट्रॉफी 2004 में शाकिब अल हसन के बैगर उतरी थी।

वहीं, दुबई के इस मैदान पर भारत ने कुल 6 वनडे खेले है (सारे एशिया कप 2018), जिसमें पांच मैचों में जीत, जबकि एक मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ था। यह आंकड़े बांग्लादेश की टीम का सिरदर्द बढ़ा रहे हैं। टीम इंडिया ने इस मैदान पर वनडे में पाकिस्तान और बांग्लादेश को 2-2 बार हराया है। एक बार हॉन्ग कॉन्ग को मात दी।

भारत और बांग्लादेश की प्लेइंग-11

बांग्लादेश- तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव

Advertisements

You cannot copy content of this page