back to top

Recruitment : छत्तीसगढ़ में निकली ए.एन.एम. / नर्स की रिक्त पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया…

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव के द्वारा ए.एन.एम. / नर्स के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है, जिसके अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 10.06.2023 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते है ।

Advertisements

इस नौकरी के संबंध में अन्य जानकारी जैसे वेतनमान, शैक्षणिक योग्‍यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया की जानकारी आप नीचे पेज में प्राप्‍त कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क 

इस नौकरी में आवेदन करने वाले आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा ।

आयु सीमा 

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तक होनी चाहिए,

इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी ।

शैक्षणिक योग्यता 

(1) मान्यता प्राप्त बोर्ड से उच्चतर माध्यमिक परीक्षा (10+2) उत्तीर्ण होना चाहिए।

( 2 ) शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का 18/24 माह का प्रशिक्षण उत्तीर्ण होना चाहिए, और

(3) अभ्यार्थी को छत्तीसगढ़ नर्सिंग कौंसिल में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।

वेतनमान 

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ₹15,000/- वेतनमान दिया जायेगा ।

महत्वपूर्ण तिथियाँ 

  • आवेदन प्रारंभ : 19-05-2023
  • अंतिम तिथि : 10-06-2023

महत्वपूर्ण दस्तावेज 

  • आधार कार्ड रंगीन
  • पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो
  • 10 वी की अंकसूची ( जन्म तिथि सत्यापन हेतु )
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो।
  • रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
Advertisements

You cannot copy content of this page