back to top

Recruitment 2023 : छत्तीसगढ़ में छात्रावास अधीक्षक के 500 रिक्त पदों पर भर्ती , जानिए सम्पूर्ण प्रक्रिया…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा छात्रावास अधीक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है, जिसके अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 08.06.2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ।

Advertisements

इस नौकरी के संबंध में अन्य जानकारी जैसे वेतनमान, शैक्षणिक योग्‍यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया की जानकारी आप नीचे पेज में प्राप्‍त कर सकते हैं।

पदों के नाम 

आवेदन शुल्क 

इस नौकरी में आवेदन करने वाले आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा ।

आयु सीमा 

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तक होनी चाहिए,

इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी ।

शैक्षणिक योग्यता 

(10 + 2 ) पद्धति से हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा कम्प्यूटर प्रशिक्षित को अधिमान्यता दी जायेगी।

( अधिमान्यता का आशय – कम्प्यूटर ज्ञान / प्रशिक्षित अभ्यर्थी को अधिमान्यता दिये जाने का आशय यह है कि प्रश्नपत्र में पूछे गये कम्प्यूटर ज्ञान से संबंधित 50 अंकों के प्रश्न में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा ।)

वेतनमान 

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल – 6 वेतनमान दिया जायेगा ।

महत्वपूर्ण तिथियाँ 

  • आवेदन प्रारंभ : 20-05-2023
  • अंतिम तिथि : 08-06-2023

महत्वपूर्ण दस्तावेज 

  • आधार कार्ड रंगीन
  • पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो
  • 10 वी की अंकसूची ( जन्म तिथि सत्यापन हेतु )
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो।
  • रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
Advertisements

You cannot copy content of this page