back to top

राजनांदगांव : जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…


राजनांदगांव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुमका की टीम रही पहले स्थान पर
राजनांदगांव 15 मई 2023। सर्वेश्वरदास शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिले के चारों विकासखंड से चयनित टीम के मध्य आयोजित किया गया।

Advertisements

प्रतियोगिता में राजनांदगांव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुमका की टीम प्रथम, डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अण्डी की टीम द्वितीय एवं छुरिया विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी चारभाठा की टीम तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह, लीड बैंक मैनेजर श्री अजय त्रिपाठी, प्राचार्य श्रीमती आशा मेनन, सहायक संचालक डिस्ट्रिक नोडल श्रीमती बी संगीता राव ने भी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page