back to top

VISION TIMES : शराब दुकान में लाखों की चोरी, चोरी करता हुआ बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद….

कोरबा – जिले की शराब दुकान में ब्रांडेड शराब के शौकीन चोर ने सेंधमार दी। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत छापर भुट्टा चौक स्थित देशी और विदेशी शराब दुकान से चोर ने 22 हजार नकद और शराब की बोतल चोरी की। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। बदमाश चोरी करता दिखाई दे रहा है।

Advertisements

देसी और विदेशी शराब दुकान के मैनेजर पांडे ने कुसमुंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। अज्ञात चोर ने शराब दुकान की दीवार में सेंध मारकर नकदी और ब्रांडेड शराब की बोतलें चोरी का ली। शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की हरकत कैद हो गई। बदमाश चोर ने अपना चेहरा गमछे से ढका हुआ था। शराब दुकान का गार्ड भी ड्यूटी पर तैनात था, इसके बाद भी वो चोरी कर लिया। फिलहाल कुसमुंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page