back to top

VISION TIMES : अवैध संंबंध के शक में पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार…

DEMO PHOTO

बस्तर जगदलपुर के सनसिटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पत्नी और बेटे की हत्या कर फरार पति को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया। हत्यारा आरोपी पति अमिताभ राय ने पूछताछ में बताया कि वो और उसकी पत्नी पिछले कुछ सालों से एक दूसरे के चरित्र पर शक करते थे।

आरोपी पति ने बताया कि दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा इतना बढ़ गया कि नौबत हत्या तक जा पहुंची। उसने पत्नी को गुपचुप तरीके से चूहा मारने की दवाई खिलाई। घर पहुंचने पर गला दबाकर मौत की नींद सुला दी। गला दबाते समय उसके बच्चे ने देख लिया, तो आरोपी ने अपने बच्चे की भी गला दबाकर हत्या कर दी।

वहीं, पुलिस को गुमराह करने के लिए मौके पर पत्नी के नाम झूठा सुसाइड नोट लिखकर फरार हो गया था। रायपुर रेलवे स्टेशन पर CCTV कैमरे में आरोपी ट्रेन से जाता नजर आया। बताया जाता है कि वो बिहार में पत्नी और बेटे का पिंडदान करने गया था।

Advertisements

You cannot copy content of this page