back to top

VISION TIMES : आश्रम के एक छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

दंतेवाडा :  जिले में आश्रम के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना कुआकोंडा ब्लाक के बुरगुम आश्रम की है। शाम लगभग चार बजे आठवीं कक्षा के छात्र मनोज कड़ती ने अपने ही शयन कक्ष में टावल से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी अधीक्षक को उस वक्त लगी जब शाम के वक्त वे बच्चों की गिनती कर रहे थे।

गणना में एक बच्चा कम पाये जाने पर पतासाजी की तो मनोज को फांसी के फंदे पर लटकता पाया। अधीक्षक ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। कुआकोंडा पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है।